प्यार में बिछड़े दो प्रेमी, जहर खाकर की आत्महत्या

अमर भारती : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जिसमें एक कपल ने दो साल तक रिलेशनशिप चलाने के बाद शादी करने का फैसला लिया। जिसे सुनते ही लड़की के परिजनों ने शादी से इंकार कर दिया। इस बात पर दोनों ने ज़हर खा लिया। पुलिस को पता चलते ही उन्होंने इस केस की कार्रवाई शुरु कर दी है। जिसके दौरान हथगाम थाने के छिवलहा चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक आशुतोष सिंह का कहना है कि, “28 साल का लड़का सुदेश पाल और 22 साल की लड़की शिवरानी पाल दोनों अपने घरों से बुधवार की शाम से ही गायब थे।

इन दोनों के शव गुरुवार को गौसपुर गांव से कुछ दूरी पर स्थित नहर की पटरी के किनारे एक झाड़ी में से मिले हैं। उनके पास एक थैली पड़ी थी, जिसमें ज़हरीले पदार्थ रखे हुए थे”। साथ ही सिंह ने यह भी बताया कि, “पिछले दो साल से दोनों रिलेश्नशिप में थे। दोनों के शादी के फैसले से लड़की के परिजन नाखुश थे। जिसके कारण मई में सुदेश की शादी किसी दूसरी लड़की के साथ हो गयी थी”। यहीं तक नहीं बल्कि यह भी बताया कि, पोस्टमॉर्टम की रिपोर्टस के मुताबिक दोनों की मौत 10 से 15 घण्टे के बीच हुई है। सबसे अजीब बात यह है कि, अभी तक मौत का कारण सामने नहीं आया है। फिल्हाल, पुलिस केस की जांच में जुटी हुई है।