UP BJP ने पांच जिलों के जिलाध्यक्षों की घोषणा: प्रदेश अध्यक्ष ने जारी की नई सूची

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल के तहत प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गुरुवार को पांच जिला और महानगर इकाइयों के नए जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। पार्टी की ओर से जारी सूची में अम्बेडकर नगर, वाराणसी, चंदौली, गोरखपुर महानगर और देवरिया के जिलाध्यक्षों के नाम शामिल हैं।

यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने दिलीप देव पटेल को अम्बेडकर नगर, राम सकल पटेल को वाराणसी, काशीनाथ सिंह को चंदौली, रमेश प्रसाद गुप्ता को गोरखपुर महानगर तथा काली प्रसाद को देवरिया का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।

नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति से जमीनी स्तर पर संगठन मिलेगी मजबूती

भारतीय जनता पार्टी संगठन की ओर से की गई इन नियुक्तियों को आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। बीजेपी नेतृत्व का मानना है कि नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति से जमीनी स्तर पर संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा पार्टी की योजनाओं और कार्यक्रमों को प्रभावी तरीके से कार्यकर्ताओं तक पहुंचाने में सहायता मिलेगी।