केजरीवाल BJP के खिलाफ खोलेंगे मोर्चा, 22 सितंबर को जंतर-मंतर पर लगाएंगे अपनी ‘जनता की अदालत’

दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा देने के बाद अरविंद केजरीवाल पहली बार, जंतर मंतर से BJP के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे। वह 22 सितंबर को जनता की अदालत भी लगाएंगे। दिल्ली की नई मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण समारोह के ठीक एक दिन बाद वह जंतर मंतर पर जाएंगे और वहां से जनता की अदालत को संबोधित करेंगे।

बता दें केजरीवाल ने हाल ही में दिल्ली के सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। उनकी जगह आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। केजरीवाल का इस्तीफा के बाद पार्टी एक्शन मोड में आ गई है। यही वजह है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आप ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है।