माहेश्वरी प्रीमियर लीग का शुभारंभ, उद्घाटन मैच में दिखा खिलाड़ियों का उत्साह


लखनऊ। माहेश्वरी युवा परिषद, लखनऊ के तत्वावधान में आयोजित माहेश्वरी प्रीमियर लीग (एमपीएल) का उद्घाटन मैच गोल्डन टर्फ क्रिकेट मैदान पर उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर समाज के युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन का उद्देश्य समाज के युवाओं को खेलों के माध्यम से जोड़ना, उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना तथा आपसी भाईचारे को मजबूत करना है।


उद्घाटन मुकाबले में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खेल कौशल का परिचय दिया। मैच में केशव माहेश्वरी, राहुल माहेश्वरी, वेदांश माहेश्वरी, माधव, सारांश, हर्षित माहेश्वरी, श्याम माहेश्वरी, आदित्य मालपानी, उमेश माहेश्वरी, शैलेश राघव, आदित्य विक्रम अटल, राघव माहेश्वरी, माधव माहेश्वरी, केशव जाजू, आर्यन बल्दुवा तथा संजीव बंग सहित अनेक खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने पूरे जोश और अनुशासन के साथ खेलते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
कार्यक्रम के दौरान समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं गणमान्य लोगों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर मीडिया संयोजक विनोद माहेश्वरी, गोविंद माहेश्वरी, विनम्र माहेश्वरी तथा निखिल माहेश्वरी की विशेष उपस्थिति रही। वहीं माहेश्वरी समाज पूर्वी उत्तर प्रदेश के महामंत्री रविंद्र गांधी ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
रविंद्र गांधी ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि युवाओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और टीम भावना का भी विकास करते हैं। उन्होंने ऐसे आयोजनों को समाज की एकता और युवा शक्ति को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।
माहेश्वरी प्रीमियर लीग के उद्घाटन मैच के सफल आयोजन पर खिलाड़ियों, आयोजकों और उपस्थित समाजजनों ने प्रसन्नता व्यक्त की तथा आगामी मुकाबलों को लेकर उत्साह