अफगान सुरक्षा बलों का तालिबान पर हमला, मार गिराए 300 तालिबान

Afghan National Army soldiers guard at a checkpoint on the way to the Sangin district of Helmand province, Afghanistan, Wednesday, Dec. 23, 2015. Reinforcements have been rushed to a besieged southern district threatened for days with takeover by Taliban fighters, Afghanistan’s acting defense minister said on Wednesday. (AP Photos/Abdul Khaliq)

करीब 100 से अधिक तालिबान घायल

नई दिल्ली। अफ्गानिस्तान में मौजूद तालिबानियों और अफ्गानी सैनिकों के बीच चल रहे संघर्ष में हाल ही में अफ्गानी सैनिकों ने करीब 300 तालिबानियों को उनके अंजाम तक पहुँचा दिया। बीते शनिवार से 48 घन्टों तक चले इस ऑपरेशन में अफ्गान सेना ने 300 से अधिक तालिबानियों को मार गिराया और सुरक्षा बलों द्वारा देश के अलग अलग प्रांतों में चलाए गए इस ऑपरेशन में 100 से अधिक तालिबान घायल भी हो गए है।

taliban

रक्षा मंत्रालय ने दी जानकारी
अफ्गानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने जानकारी देते हुए कहा कि-“गजनी, कंधार, हेरात, फराह, जोवजान, बल्ख, समांगन, हेलमंद, तखर, कुंदुज, बगलान, काबुल और कपिसा प्रांतों में ANDSF (अफगानिस्तान राष्ट्रीय रक्षा और सुरक्षा बल) द्वारा चलाए गए ऑपरेशन में पिछले 24 घंटों में 254 तालिबान आतंकवादी मारे गए और 97 तालिबानी घायल हुए इसी के साथ मंत्रालय ने बताया कि अफ्गान राष्ट्रीय सेना (एएनए) की मदद से 13 आईईडी निष्क्रिय किए गए।

4 पाकिस्तानी आतंकी भी थे शामिल
रक्षा मंत्रालय ने साथ ही यह भी बताया कि पकतिका प्रांत के बरमाल ज़िले में ANDSF द्वारा 12 आतंकवादी मारे गए और 9 तालिबानी आतंकी घायल हुए। मारे गए आतंकियों में 4 पाकिस्तानी आतंकी भी थे। इसी के साथ कंधार प्रांत की सरहद पर सटे पंजवेई ज़िले में भी 11 आतंकी मारे गए।

अफ्गान के राष्ट्रपति ने देशवासियों को दिया हौसला
अफ्गान में जहां एक तरफ तालिबानी 14 अप्रैल से अब तक करीब 4,000 ANDSF सैनिकों की हत्या कर चुके है। वहीं दूसरी ओर अफ्गानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने एक वर्चुअल मीटिंग के दौरान देशवासियों से कहा कि हिंसा प्रभावित देश की स्थिति में अगले छह महीनों में बदलाव देखने को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *