नकली नोट देकर करते थे सोने की लूट, दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली के आरके पुरम इलाके से पुलिस ने रविवार को नकली नोट के जरिए ठगी करने वाले गैंग को गिरफ्तार किया है।

इस गैंग में चार बदमाश शामिल हैं। ये शातिर बदमाश बुजुर्ग और महिलाओं को नकली नोट थमाकर उनकी सोने की ज्वलेरी लेकर भाग जाते थे।

फेस रिकॉग्निशन सिस्टम की मदद से दिल्ली पुलिस ने किया दो अभियुक्तों को गिरफ्तार

ये चारों आरोपी लंबे समय से ठगी को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से इन्हें गिरफ्तार किया। डीसीपी देवेंद्र आर्या का कहना है पुलिस को लंबे समय से इस गिरोह की तलाश में थी, और आखिरकार पुलिस ने इन आरोपियों के नाम रोहित, अर्जुन, धर्म उर्फ बच्चा तथा चुलबुल हैं।

एम्स में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला ठग पकड़ा गया

आरके पुरम कामाकोटी मार्ग पर 20 जुलाई को सुबह के समय एक 50 साल की अर्चना नाम की महिला से सोने की ज्वेलरी लेकर कुछ लोगों ने नकली नोट का बंडल थमा दिया था। पीड़िता ने जब घर जाकर देखा तो उसे अपने साथ धोखाधड़ी का एहसास का हुआ। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई।