गरीब बेसहाराओं को भारतीय लोक कल्याण समिति द्वारा वस्त्र वितरण किए

अमर भारती : फिरोजाबाद। भारतीय लोक कल्याण समिति द्वारा शनिवार को वस्त्र वितरण कार्यक्रम रखा गया। जिसमें समिति के समस्त पदाधिकारियों द्वारा रात्रि में गरीब असहाय पुरुष-महिलाओं व बच्चों को निशुल्क गर्म ऊनी कपड़े साड़ी पेंट शर्ट लड़कियों के वस्त्र आदि वितरित किए। समिति द्वारा इस कार्य की शुरुआत रेलवे स्टेशन से कर बस स्टैंड, गांधी पार्क, रेन बसेरा होते हुए करौली के मंदिर तक यह वस्त्र वितरण किए।
समिति के प्रदेश प्रबंधक महासचिव सुनील दत्त गुप्ता ने कहा हमारी समिति द्वारा आगे भी समाज हित कार्य समय-समय पर किए जाएंगे। वस्त्र वितरण कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश प्रबंधक महासचिव सुनील दत्त गुप्ता जिला अध्यक्ष विकास गुप्ता प्रदेश सचिव अनिल कुमार झा जिला महासचिव राहुल गुप्ता जिला सचिव मोहन गुप्ता जिला सचिव सुमित गुप्ता जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता महानगर सचिव सागर कुशवाहा साक्षी गुप्ता इत्यादि उपस्थित रहे