Kerala को PM मोदी की सौगात से खुश हुए शशि थरूर:

2022 में थरूर ने केंद्र से राज्य को वंदे भारत देने का आग्रह किया। थरूर ने कहा कि खुश हूं कि अश्विनी वैष्णव ने ऐसा ही किया। केरल का पहला वंदे भारत कासरगोड से तिरुवनंतपुरम तक पूरे राज्य में 8 घंटे में 600 एलएम की दूरी तय करेगा।

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने बुधवार को कहा कि वो 25 अप्रैल को पीएम मोदी द्वारा की जाने वाली राज्य की पहली वंदे भारत ट्रेन के लॉन्च में शामिल होने के लिए उत्सुक हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रगति राजनीति से परे होनी चाहिए। तिरुवनंतपुरम के सांसद ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को भी टैग किया और खुशी जताई कि वंदे भारत अब केरल पहुंच गया है। 2022 में थरूर ने केंद्र से राज्य को वंदे भारत देने का आग्रह किया। थरूर ने कहा कि खुश हूं कि अश्विनी वैष्णव ने ऐसा ही किया। केरल का पहला वंदे भारत कासरगोड से तिरुवनंतपुरम तक पूरे राज्य में 8 घंटे में 600 एलएम की दूरी तय करेगा।

शशि थरूर ने 2022 में ट्वीट करते हुए कहा था कि वंदे भारत ट्रेनों को केरल में लाने से पिनाराई विजयन की विकास को बढ़ावा देने और भूमि अधिग्रहण और पर्यावरणीय प्रभाव के बारे में केरल कांग्रेस की चिंताओं को कम करने पर ध्यान देने की बात कही थी। हाल ही में पीएम मोदी ने राजस्थान में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी मौजूद थे। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा था कि मैं गहलोत जी का विशेष आभार व्यक्त करता हूं। राजनीतिक खींचतान के इन दिनों में जब वह कई संकटों से गुजर रहे हैं, उन्होंने विकास कार्यों के लिए समय निकाला और एक रेलवे कार्यक्रम में भाग लिया। मैं उनका स्वागत करता हूं। पीएम मोदी ने कांग्रेस के गहलोत को ‘मित्र’ कहकत भी संबोधित किया था।