मां ने नाले में फेंकी अपनी ही औलाद, कुत्ते बने फरिश्ते

अमर भारती : हरियाणा के कैथल जिले से एक शर्मनाक हादसा सामने आया है। जिसमें कैथल जिले के डोगरा गेट पर एक महिला ने अपनी नवजात लड़की को सुबह 4:00 बजे एक पॉलिथीन में बंद करके गंदे नाले में फेंक दिया। यह देखकर कुत्ते भौंकने लगे, जिसकी वजह से आस-पास के लोगों ने बच्ची को उस गंदे नाले से निकाल कर पुलिस को इस बारे में सूचित किया। जानकारी मिलते ही पुलिस ने उस बच्ची को तुरंत पास के ही सिविल अस्पताल में भर्ती करा दिया। कैथल जिले के डोगरा गेट के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे में महिला का यह कारनामा कैद हो गया है।

बता दें कि, डॉ. दिनेश कंसल ने कहा है कि, बच्ची सिर्फ एक किलो 100 ग्राम की ही है। और साथ ही यह बी बताया कि, बच्ची के स्वस्थ होने के बाद उसे बाल संरक्षण विभाग के हवाले कर दिया जाएगा, फिर कुछ ज़रूरी प्रक्रिया के बाद उसे पंचकूला अनाथालय में भेज दिया जाएगा। फिल्हाल, पुलिस ने केस को दर्ज कर लिया है और आरोपी मां की तलाश में जुटी हुई है।अगर कोई गोद लेना चाहता है तो विभाग से संपर्क करने के बाद कागजी कार्रवाई होने के बाद गोद ले सकता है।