उन्नाव में सैकड़ों सड़कों के निर्माण से विकास को गति, अध्यक्ष श्वेता भानू मिश्रा ने कहा—जनसुविधाओं का विस्तार प्राथमिकता

उन्नाव। नगर पालिका परिषद उन्नाव की अध्यक्ष श्वेता भानू मिश्रा के नेतृत्व में नगर के विभिन्न वार्डों में सड़कों एवं नालियों के निर्माण कार्यों को गति दी जा रही है। नगर में सैकड़ों सड़कों के निर्माण एवं सुधार कार्यों के माध्यम से आधारभूत नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में आज विभिन्न वार्डों में नवनिर्मित नाली, सीसी सड़क एवं इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया गया। इन कार्यों से स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ जलनिकासी व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है।

नगर पालिका परिषद द्वारा वार्ड संख्या 18 गदनखेड़ा में राधेश्याम पुत्र सरजू प्रसाद पाण्डेय के घर से लकी यादव एवं धर्मेश के मकान होते हुए रवि शंकर तिवारी के मकान तक नाली एवं सीसी सड़क निर्माण कार्य कराया गया। वार्ड संख्या 23 एबी नगर उत्तरी में योगेंद्र चौहान के घर से मोनू सेंगर के घर होते हुए शेखर गुप्ता के घर तक नाली एवं इंटरलॉकिंग सड़क तथा वार्ड संख्या 11 शांतिनगर में सुरेश चंद्र के घर से राजेश कुमार एवं अजीत जायसवाल के घर तक नाली एवं सीसी सड़क निर्माण कार्य कराया गया।

वार्ड संख्या 12 शिवनगर में पंकज मिश्रा के मकान से पुत्तन शुक्ला के मकान होते हुए दुर्गा मंदिर तक नाली एवं इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया। इसी वार्ड में वेद नारायण तिवारी के मकान से रानू मिश्रा के आवास तक नवनिर्मित नाली एवं सीसी सड़क तथा मीनू त्रिवेदी के घर के पास से राम किशोर अवस्थी के मकान तक नाली एवं खड़ंजा सड़क निर्माण कार्य का भी लोकार्पण हुआ।

वार्ड संख्या 13 लोकनगर में फूलचंद्र के मकान से रामकुमार राठौर एवं दुर्गा सोनकर के मकान होते हुए बजरंग के मकान तक नाली एवं इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य कराया गया। वार्ड संख्या 22 सिविल लाइन में संजय पांडेय के मकान से सुनील कुमार तिवारी के मकान के आगे तक इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया।

इसी क्रम में वार्ड संख्या 14 कल्याणी में अलख तिवारी पुत्र सुरेश तिवारी के घर से सूरज द्विवेदी के मकान होते हुए मुन्नू लाल मिश्रा तक नवनिर्मित नाली एवं इंटरलॉकिंग सड़क तथा वार्ड संख्या 5 बंदुहार में जावेद पुत्र नूर हसन के घर से अनूप त्रिपाठी के मकान तक नवनिर्मित नाली एवं इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया।

अध्यक्ष श्वेता भानू मिश्रा ने कहा कि नगर का समग्र विकास और नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पालिका परिषद की प्राथमिकता है। सड़क एवं नाली निर्माण के कार्य केवल आवागमन को सुगम बनाने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनसे मोहल्लों की स्वच्छता, जलनिकासी और दैनिक जनजीवन को भी बेहतर बनाने में सहायता मिलती है। नगर के सभी वार्डों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि विकास का लाभ प्रत्येक मोहल्ले और प्रत्येक नागरिक तक पहुंचे तथा उन्नाव को स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित नगर बनाया जा सके।

स्थानीय नागरिकों ने की विकास कार्यों की सराहना

विभिन्न वार्डों में सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की। नागरिकों ने कहा कि बेहतर सड़कें बनने से आवागमन में सुविधा होगी और नालियों के निर्माण से जलनिकासी व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। लोगों ने अपने मोहल्लों में हो रहे विकास कार्यों के लिए नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्वेता भानू मिश्रा एवं परिषद के प्रयासों की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि इसी प्रकार नगर के अन्य क्षेत्रों में भी आवश्यकतानुसार विकास कार्य निरंतर कराए जाते रहेंगे।

इस अवसर पर शिवनगर सभासद गुड़िया सिंह, सिविल लाइन सभासद प्रतिनिधि सुनील अवस्थी, लोकनगर सभासद पंकज लोधी, कल्याणी सभासद सुशील तिवारी, एबी नगर सभासद प्रतिनिधि मनीष शुक्ला, अकरमपुर सभासद प्रतिनिधि सर्वेश गुप्ता, पत्थरकटा सभासद प्रतिनिधि मोहम्मद आरिफ, पीडी नगर सभासद प्रतिनिधि दिनेश लोधी, बंदुहार सभासद राजेंद्र भारतीय सहित रामजी मिश्रा, मुन्नू लाल मिश्रा, अलख तिवारी, निखिल, कमलेश चंद्र शुक्ला, राजकुमार सिंह, प्रसून कमल शर्मा, चमन सैनी, विकास एवं आर्यन सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।