यूपी में प्रियंका गांधी का बड़ा ऐलान, 40 फीसद टिकट महिलाओं को देगी कांग्रेस

कांग्रेस का नया नारा , ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ – प्रियंका

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनावों को टारगेट बनाते हुए प्रदेश में महिलाओं को 40 फीसद टिकट देने का ऐलान किया है। यानी 403 विधानसभा सीट में से कांग्रेस 162 से अधिक सीट पर महिला प्रत्याशी उतारेगी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका ने मंगलवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका ऐलान किया। प्रियंका ने कहा कि यह फैसला पीड़ित महिलाओं के लिए न्याय का काम करेगा।  

पीड़ित लड़कियों को मिलेगा न्याय

आगामी चुनावों के लिए कांग्रेस ने मैं लड़की हूं, लड़ सकती हूं का नारा दिया। प्रियंका गांधी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह ऐलान किया कि इस बार कांग्रेस चुनावों में 40 फीसद टिकट महिलाओं को देगी। उन्होंने कहा कि हमारा बस चलता तो 50 फीसद सीट महिलाओं को देते। प्रियंका गांधी ने महिलाओं के हित का यह निर्णय उस पारो के कहने पर लिया है , जिसने संगम पर उनका हाथ पकड़ कहा था कि वो राजनीति में आना चाहती है। यह निर्णय वैष्णवी, पारो, हाथरस की बेटी और हर उस लड़की के लिए न्याय है जो बदलाव चाहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *