PM Modi को ट्वीट कर बताया अंगूठाछाप, डीके शिवकुमार ने कहा- नौसिखिए की गलती

Uncivil tweet regretted, stands withdrawn: Karnataka Congress chief after  'angootha chhaap Modi' remark - India News

नई दिल्ली। कर्नाटक में कांग्रेस ने पीएम मोदी पर किए गए विवादित ट्वीट को भारी आलोचना के बीच हटा दिया है। इस ट्वीट में पीएम को अंगूठाछाप कहा गया था। कर्नाटक कांग्रेस इकाई का कहना है कि यह एक नौसिखिया का काम है। कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने यह स्वीकार किया है कि यह राजनीतिक क्षेत्र में यह टिप्पणी संसदीय भाषा के विरुद्ध है।  

अंगूठाछाप मोदी को बताया देश के हालातों का जिम्मेदार

कर्नाटक कांग्रेस ने कन्नड़ में किए अपने ट्वीट में कहा था, ‘कांग्रेस ने स्कूल बनाए लेकिन मोदी कभी पढ़ने नहीं गए। कांग्रेस ने वयस्कों को भी पढ़ाने के लिए कई योजनाएं बनाईं, लेकिन प्रधानमंत्री ने यहां भी कुछ नहीं सीखा। जिन लोगों ने भिक्षावृति पर प्रतिबंध के बावजूद भीख मांगना चुना, वे आज आम लोगों को भीख मांगने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। देश अंगूठाछाप मोदी के कारण भुगत रहा है।

भाजपा ने साधा कांग्रेस पर निशाना

कांग्रेस के ट्वीट की कड़ी निंदा करते हुए भाजपा की प्रवक्ता मालविका अविनाश ने कहा था, ‘केवल कांग्रेस ही इतना नीचे गिर सकती है। ऐसी टिप्पणी जवाब देने लायक भी नहीं है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *