
‘
लखनऊ। माहेश्वरी समाज लखनऊ का वार्षिकोत्सव गुरुवार को हजरतगंज स्थित विश्वेश्वरैया सभागार (पीडब्ल्यूडी विभाग, राजभवन के सामने) में भव्यता और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। “जय महेश” के जयघोष एवं महेश वंदना के साथ प्रारंभ हुए समारोह में देशभर से आए समाज के पदाधिकारियों, गणमान्य अतिथियों और बड़ी संख्या में समाजजनों ने भाग लिया।
समारोह के मुख्य अतिथि अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के राष्ट्रीय सभापति संदीप काबरा (जोधपुर) तथा राष्ट्रीय महामंत्री अजय काबरा (भदोही) रहे। समाज के अध्यक्ष गोविंद भुराड़िया ने अतिथियों का स्वागत करते हुए संगठन की गतिविधियों और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उपाध्यक्ष निखिल बल्दुआ ने वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन समाज के मंत्री विनम्र माहेश्वरी ने किया, जबकि मीडिया प्रभारी विनोद माहेश्वरी ने अतिथियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों का स्वागत किया।

समारोह का सबसे भावुक क्षण तब आया जब समाज के 75 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ सदस्यों को उनके सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में मधु महेश्वरी, माया महेश्वरी, कांता देवी बल्दुआ, रेनू सोमानी, राजमती दरगड़, अंजनी गट्टानी, जितेंद्र बल्दुआ, महेश प्रसाद चांडक तथा एम.पी. सोमानी शामिल रहे। सभी को शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में शिक्षा एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। दिव्यांशु माहेश्वरी, देवांश माहेश्वरी, गिनिशा जाजू, अदिति माहेश्वरी, राघव जाजू और देवयानी माहेश्वरी को उनकी उपलब्धियों के लिए ट्रॉफी प्रदान की गई।
इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले समाज के प्रतिभावानों को भी विशेष सम्मान दिया गया। डॉ. राजीव महेश्वरी को सीनियर प्रोफेसर बनने, नित्य महेश्वरी को सीए परीक्षा उत्तीर्ण करने, आईएएस अधिकारी राकेश मालपानी को विशेष सचिव (गृह) के रूप में उत्कृष्ट सेवाओं, अंकित सोमानी को रेल मंत्रालय में योगदान तथा डॉ. तनु महेश्वरी को मेडिकल क्षेत्र में गोल्ड मेडल प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्रश्न मंच, लकी ड्रा एवं सांस्कृतिक-मनोरंजक गतिविधियों ने उपस्थित लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। मुख्य अतिथि संदीप काबरा का स्वागत मनीष बल्दुआ तथा राष्ट्रीय महामंत्री अजय काबरा का स्वागत विनोद माहेश्वरी ने किया।
समारोह में ऑल इंडिया कार्यकारी सदस्य राधेश्याम जाजू, शरद लौहटी एवं विनोद प्रकाश सहित लखीमपुर-खीरी, गोला, गोंडा, प्रयागराज, हरदोई, कानपुर, वाराणसी, रायबरेली, सीतापुर, बहराइच तथा अन्य जिलों से आए समाज के पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। प्रमुख अतिथियों में नवल माहेश्वरी, विजय माहेश्वरी, श्रवण माहेश्वरी, डॉ. मालपानी, रमेश्वर तापड़िया, ललित सोमानी, विक्रम सोमानी, संजय बजाज, डॉ. मुदित माहेश्वरी, डॉ. समृद्धि माहेश्वरी, दीपक दुजारी, नंदकिशोर झंवर, गोविंद बजाज, राजेश बाहेती, लोकेंद्र कर्वा, विजय राठी, राजेंद्र काबरा एवं कृष्णदेव चांडक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की सफलता में किरण कालंत्री, नविता, संस्कार बल्दुआ, राजीव बंक, नितिन, प्रवीण, आशीष, गौरव, शताक्षी, निर्भय, विजय, गौरीशा, हर्षिता एवं आंचल चांडक सहित अनेक कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।