“समाजवादी पार्टी की तरह भाजपा भी सत्ता का दुरूपयोग कर रही है”-मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती के द्वारा आरोप लगाया गया कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की हालत लगातार खराब हो रही है। उनका कहना है कि समाजवादी पार्टी की तरह भाजपा भी सत्ता का दुरूपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा भी गुंडई के बल पर ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत का चुनाव जीता है।

सपा के कार्यकाल में हुई गुंडई

उन्होंने कहा कि कभी भी उत्तर प्रदेश में पंचायती चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष नहीं हुए हैं। जो सपा जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव मे शोर मचा रही है। उसके कार्यकाल में गुंडई सबसे अधिक हुई थी।

सपा ने बसपा को किया परेशान

बसपा ने सपा के साथ मिलकर 1993 में सरकार बनाई थी लेकिन जब 1995 में पंचायत चुनाव हुए थे तब सपा के नेताओं और कार्यकतार्ओं ने बसपा को बहुत परेशान किया।

भाजपा भी सपा का रास्ता अपना रही

एक मामला ऐसा भी था जब तत्कालीन फैजाबाद में बसपा की एक महिला नेता का अपहरण तक कर लिया था। कई जगहों पर बसपा नेताओं को पीटा भी गया था। जिसके चलते बसपा को अपना समर्थन वापस लेना पड़ा । बसपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा भी सपा के नक्शे कदम पर चल रही है जो कि लोकतंत्र के खिलाफ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *