साक्षी धोनी ने पूर्व कप्तान धोनी को लेकर किए मजेदार खुलासे

वीडियो गेम के शौकीन हैं महेंद्र सिंह धोनी

नई दिल्ली। भारतीय के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पिच पर जितने कूल रहते हैं उतने की कूल वह अपने घर पर रहतें हैं। बता दें कि साक्षी धोनी ने पूर्व कप्तान के बारे में कई दिलचस्प खुलासे किए हैं। उन्होंने विकेटकीपर धोनी की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें शेयर की हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें वीडियो गेम खेलने का बहुत शौक है। साक्षी ने कहा कि वह वीडियो गेम के इतने बड़े शौकीन हैं कि वह रात में नींद में भी PUBG के बारे में बोलते रहते हैं।

हमेशा चलता रहता है दिमाग

उन्होंने कहा कि धोनी का दिमाग हमेशा चलता रहता है। जिसके कारण उन्हें आराम नही मिलता। इस तरह के गेम्स उनके दिमाग को दूसरी ओर लगा देते है। जिससे उन्हें थोड़ा आराम मिलता है

कॉल ऑफ ड्यूटी पर वीडियो गेम खेलते हैं

साक्षी धोनी ने कहा कि, ‘आपको पता ही है कि माही का दिमाग हमेशा चलता रहता है। उन्हें आराम नही मिलता। तो जब वह कॉल ऑफ ड्यूटी या पबजी या कोई भी गेम खेलते हैं तो उन्हें इससे उन्हें अपना ध्यान कहीं ओर लगाने में मदद मिलती है, जो अच्छी बात है

सोते हुए भी PUBG की बात करते हैं

साक्षी ने आगे कहा कि, ‘मेरा मतलब है कि मैं बहुत ज्यादा इरिटेट नहीं होती हूं कि यह मेरे बेडरूम में घुस आया है और आजकल तो PUBG मेरे बेड पर चला आया है। कई बार मुझे लगता है कि वह मुझसे बात कर रहे हैं लेकिन वह हेडफोन लगाकर गेम खेलते हुए लोगों से बात कर रहे होते हैं। आजकल कई बार तो वह सोते हुए PUBG के बारे में बात कर रहे होते हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *