सुनिल गावस्कर ने धोनी के संन्यास को लेकर कही यह बड़ी बात

अमर भारती : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी विश्व कप के बाद से टीम का हिस्सा नहीं हैं। वेस्टइंडीज दौरे पर नहीं जाने के बाद धोनी ने दक्षिण अफ्रीकी सीरीज के लिए भी अपनी अनुपलब्धता दिखाई थी। इसी वजह के चलते अब क्रिकेट से उनके संन्यास की चर्चाएं जोरो पर हैं।

बता दें कि अभी तक धोनी के खेलने और संन्यास लेने के मामले में कई दिग्गज खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी बात सामने रखी है। एक तरफ जहां टीम मैनेजमेंट, चयनकर्ता और कप्तान विराट धोनी को अब भी टीम का हिस्सा मान कर चल करहे हैं। तो वहीं अब सुनील गावस्कर ने भी धोनी के संन्यास पर एक नया बयान देकर चर्चा को फिर से गर्म कर दिया है।

गावस्कर ने एक इंग्लिश चैनल पर इंटरव्यू में कहा है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में धोनी का समय पूरा हो गया है और भारतीय टीम को दो बार के विश्व कप विजेता कप्तान से अलग हो कर सोचना पड़ेगा। हालांकि अगर देखा जाए तो अभी भी उनकी जगह पर कोई मजबूत विकल्प टीम इंडिया के पास नहीं है।

गौरतलब है कि गावस्कर का यह बयान उस वक्त आया है जब धोनी के अंतरराष्ट्रीय करियर पर सवाल उठाए जा रहे हैं। गावसकर ने कहा कि धोनी का समय खत्म हो चुका है। मैं पूरे सम्मान के साथ कहना चाहता हूं कि उनका समय पूरा हो गया है। भारत को अब उनके आगे देखना चाहिए। धोनी के प्रति पूरा सम्मान दिखाते हुए मैं कहना चाहता हूं कि उन्हें बाहर किए जाने से पहले विदाई मिल जानी चाहिए।