टोक्यो ओलंपिक्स: भारतीय हॉकी टीम ने स्पेन को 3-0 से पीछे छोड़, जीत हासिल की

नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक्स में भारतियों की उम्मीदों को और करीब लाने वाली भारतीय हॉकी टीम ने मंगलवार को स्पेन के साथ हुए मुकाबले में 3-0 से बढ़त बनाते हुए मैच अपने नाम किया। शुरू के 14 मिनट तक चल रहे 0-0 के स्कोर को भारत के सिमरनजीत सिंह ने मैदानी गोल दाग कर 1-0 में बदलते हुए भारत का खाता खोला। शायद अपने पिछले मैच में ऑस्ट्रेलिया से 1-7 से हारने के बाद भारतीय टीम ने सबक लेने कोई मौका नहीं छोड़ा।

सिमरनजीत सिंह

जीत के हीरो रहे रूपिंदर सिंह

भारत की बढ़त को बरकरार रखने की कमान संभालने आए रूपिंदर सिंह ने पूरे मैच में सबसे ज्यादा दो गोल (15वें और 51वें मिनट में) दागे। और भारत को 3-0 की निर्णायक बढ़त दिलाते हुए जीत दिला दी।

Podium finish in Tokyo a possibility: Rupinder Singh | Hockey News - Times  of India
रूपिंदर सिंह

स्पेन को मिले सात मौके

भारतीय हॉकी टीम को इस मुकाबले में कुल चार पेनल्टी कॉर्नर मिले, जिसमें से वह एक को गोल में तब्दील कर पाई। दूसरी ओर स्पेनिश टीम को कुल सात पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन भारतीय गोलकीपर और डिफेंडरों ने स्पेनिश टीम को गोल नहीं करने दिया। गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने तो कुल छह शॉट्स बचाव किए।

अगला मैच अर्जेन्टीना से

ग्रुप ए में मौजूद भारतीय हॉकी टीम का अगला मुकाबला अर्जेन्टीना से होगा। ग्रुप ए में मौजूद यह दोनों टीमें (भारत और अर्जेन्टीना) गुरूवार को आमने सामने होंगी। फिलहाल भारत टोक्यो ओलंपिक्स में अपने तीन मुकाबलों में दो जीत और एक हार के साथ अपने ग्रुप में दूसरे नंबर पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *