UP मेट्रो की भावी परियोजनाओं से रूबरू हुए वित्त मंत्री: मेट्रो प्रोजेक्ट्स का लिया विस्तृत ब्यौरा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” प्रदर्शनी के भव्य उद्घाटन अवसर पर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के स्टॉल का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने सार्वजनिक परिवहन को अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक एवं आधुनिक बनाने की दिशा में यूपी मेट्रो द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री ने प्रदेश में संचालित और आगामी मेट्रो प्रोजेक्ट्स का भी विस्तृत ब्यौरा लिया।

इस अवसर पर लखनऊ नगर निगम की महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल ने भी यूपीएमआरसी स्टॉल का भ्रमण किया और यात्रियों को दी जा रही सुविधाओं को सराहा।

स्टॉल की मुख्य विशेषताएं:

आकर्षण: स्टॉल पर आगंतुकों को प्रदेश में संचालित एवं निर्माणाधीन मेट्रो परियोजनाओं, विश्वस्तरीय यात्री सुविधाओं, कड़े सुरक्षा उपायों तथा आधुनिक तकनीकों की विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है।

सूवेनियर काउंटर: आम जनता और बच्चों के लिए मेट्रो टॉय ट्रेन मॉडल व अन्य आकर्षक सूवेनियर भी खरीदारी के लिए काउंटर पर उपलब्ध कराए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि यह प्रदर्शनी 17 जून से 20 जून 2026 तक इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में आयोजित की जा रही है, जिसमें राज्य सरकार के विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं द्वारा अपनी जनकल्याणकारी योजनाओं, ऐतिहासिक उपलब्धियों एवं विकास कार्यों का प्रदर्शन किया जा रहा है।