Rajasthan Exit Poll :पिछले दो चुनाव का आंकलन निकला था गलत, जानिए कैसा रहा था एग्जिट पोल

राजस्थान में किसकी सरकार बनेगी, इसके बारे में जानने के लिए हर को उत्सुक है। यहां पर कुल 200 सीटें हैं, जिनमें 199 विधानसभा सीटों पर 25 नवंबर को मतदान हुआ। श्रीगंगानगर की करणपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी और मौजूदा विधायक गुरमीत सिंह कूनर के मौत के कारण इस क्षेत्र में चुनाव स्थगित कर दिया गया था। राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर एग्जिट पोल आज शाम 5.30 बजे से आना शुरू होंगे। इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि प्रदेश में नई सरकार किसकी बनेगी। हालांकि पिछले दो चुनावों के दौरान आए एग्जिट पोल पर नजर डालें तो आंकलन गलत निकला था। आइए जानें 2018 और 2013 के चुनाव बाद आए एग्जिट पोल कितने सही साबित हुए थे…

जब राजस्थान में 2018 में विधानसभा चुनाव आए थे तो उस समय जो एग्जिट पोल सामने आए थे, उनके दावे फेल निकले थे। आज तक एक्सिस माय इंडिया ने एग्जिट पोल में भाजपा को 102 से 120 सीटें दी थीं, तो वहीं कांग्रेस को 104 से 122 सीटें दी थीं। 4 से 11 सीटें अन्य को दी थीं।

वहीं टाइम्स नाउ सीएनएक्स के एग्जिट पोल का जिक्र करें तो उन्होंने 126 पर भाजपा, 89 पर कांग्रेस और 15 सीटों पर अन्य की जीत का दावा रखा था। इसके अलावा एबीपी सीएसडीएस ने 94 सीटों पर भाजपा का कब्जा माना था, जबकि 126 पर कांग्रेस की जीत का अनुमान लगाया था। हालांकि जब नतीजे आए तो आंकड़े गलत साबित हो गए। हुआ ऐसा कि कांग्रेस ने 2018 चुनावों में 100 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी, जबकि भाजपा 73 सीटें ही जीत सकी थी। बाकी 27 सीटों पर अन्य उम्मीदवारों ने कब्जा जमाया था। देंखें, 2018 के एग्जिट पोट में किसे कितनी सीटें दी गईं थी।